Sem 1 भारत की खेल विभूतियां
भारत की खेल विभूतियां
मेजर ध्यानचंद
Major Dhyanchand
![]() |
जन्म (29 अगस्त 1905) - निर्वाण (3 दिसम्बर 1979) |
(हॉकी के जादूगर)
29 अगस्त 1905
-
3 दिसम्बर 1979
मेजर ध्यानचंद भारत के पहले वैश्विक सुपर स्टार खिलाड़ी थे जिन्होंने पूरे विश्व में भारत की विशेष पहचान बनाई। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। 16 वर्ष की आयु में वे सेना में भर्ती हो गए वहीं उन्होंने हॉकी खेलना शुरू किया। और उनका खेल निखरता गया और उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली
वे 1928 के एम्सटर्डम ओलम्पिक , 1932 के लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 के बर्लिन ओलंपिक में हाकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थे। उनके शानदार खेल के कारण वे दुनिया में हाकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने अपने खेल कैरियर में 1000 से अधिक गोल किए।
ध्यानचंद के साथ उनके भाई रूप सिंह स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे तथा बाद में उनके पुत्र अशोक कुमार ने भी भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया और सन 1975 में हॉकी का विश्व कप जीता।
3 दिसम्बर 1979 को 74 वर्ष की अवस्था में उनका निधन नई दिल्ली में हुआ।
मेजर ध्यानचंद की हॉकी में योगदान एवं उनकी ख्याति एवं प्रतिष्ठा को देखते हुए दिल्ली में उनके नाम पर मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम है एवं भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार है तथा उनके नाम पर ही खेलों में अपना जीवन समर्पित करने वाले लोगों को सम्मान देने के लिए मेजर ध्यानचंद लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया जाता है। प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस को भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है उस दिन भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
##################################
खशाबा दादा साहेब जाधव (केडी जाधव) (कुश्ती)
K.D. Jadhav (पॉकेट डायनेमो)
जन्म - 15 जनवरी 1926
मृत्यु - 14 अगस्त 1984
खशाबा दादा साहेब जाधव (केडी जाधव) ओलंपिक में भारत के लिए व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले प्रथम खिलाड़ी थे।
केडी जाधव का जन्म 15 जनवरी 1926 में महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक छोटे से कस्बे गोलेश्वर में हुआ था।
उन्होंने 1952 के हेल्सिंकी ओलिंपिक में फ़्री स्टाइल कुश्ती के 52 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया था।
वे कद में थोड़े छोटे थे और अपेक्षाकृत थोड़े दुबले थे जिस कारण कई बड़े कद-काठी पहलवान उन्हें गंभीरता से नहीं लेते थे परंतु उनमें अपार शक्ति एवं फुर्ती थी जिस कारण वे बड़े-बड़े पहलवानों को हरा देते थे इसलिए उन्हें ‘पॉकेट डायनमो’ के नाम से भी जाना जाता था।
केडी जाधव को वर्ष 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
वे 1982 में मुंबई पुलिस के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर के पद से रिटायर हुए थे। दुर्भाग्य से 14 अगस्त 1984 में एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया।
##################################
कर्णम मल्लेश्वरी (वेटलिफ्टिंग)
(जन्म: 1 जून 1975 श्रीकाकुलम, आंध्र प्रदेश में) भारत की महिला भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं वे ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
उन्होंने वर्ष 2000 के सिडनी ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया
वे निम्न खेल सम्मान प्राप्त कर चुकी है
अर्जुन पुरस्कार (1994)
राजीव गांधी खेल रत्न (1995)
पद्म श्री (1999)
##################################
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर (शूटिंग)
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर
(जन्म 29 जनवरी 1970, जैसलमेर, राजस्थान)
राज्यवर्धन सिंह राठौर एक भारतीय निशानेबाज हैं जिन्होंने 2004 के एथेंस ओलंपिक खेल में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वे स्वतंत्र भारत के इतिहास में ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाले प्रथम खिलाड़ी हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौर भारतीय सेना में कर्नल के पद से रिटायर हुए और उसके बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया तथा 16वीं लोकसभा में जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के सांसद चुने गये तथा वे भारत के खेल मंत्री भी रहे
सम्मान
2004 अर्जुन पुरस्कार
2005 पद्मश्री
##################################
अभिनव बिंद्रा (जन्म- 28 सितम्बर 1982 देहरादून, उत्तराखंड. वर्तमान निवास पंजाब में) (शूटिंग)
अभिनव बिंद्रा ओलंपिक में किसी भी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
उन्होंने वर्ष 2008 के बीजिंग ओलंपिक में निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2006 में एयर राइफल प्रतियोगिता में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था
अभिनव बिंद्रा को प्राप्त सम्मान
2000 अर्जुन पुरस्कार
2002 राजीव गांधी खेल रत्न
2009 पद्म भूषण
2011 भारतीय प्रादेशिक सेना द्वारा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल
2018 ब्लू क्रॉस (सर्वोच्च शूटिंग सम्मान) इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा
##################################
विजेन्दर सिंह (बॉक्सिंग)
(जन्म: 29 अक्टूबर सन 1985 हरियाणा)
विजेन्दर सिंह भारत के एक प्रोफेशनल मुक्केबाज (Professional boxer) है. ये ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले बॉक्सर है।
विजेंद्र सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में मिडिलवेट में कांस्य पदक जीता था फिर 2010 के ग्वांगझू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता
सम्मान
2009 राजीव गाँधी खेल रत्न
2010 पद्मश्री अवार्ड
##################################
योगेश्वर दत्त (कुश्ती - रेसलिंग)
योगेश्वर दत्त (जन्म: 2 नवंबर 1982 हरियाणा)
योगेश्वर दत्त भारत की कुश्ती खिलाड़ी है इन्होंने 2012 कि लंदन ओलंपिक में कुश्ती की 60 किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में योगेश्वर दत्त ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडाई पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
सम्मान
2012 राजीव गाँधी खेल रत्न
##################################
कैप्टन विजय कुमार शर्मा (शूटिंग)
##################################
विजय कुमार शर्मा
जन्म:19 अगस्त 1985 हिमाचल प्रदेश
विजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कैप्टन रहे हैं जिन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक खेलों में 25 मीटर रैपिड फायर शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता
सम्मान
2007 अर्जुन पुरस्कार
2012 राजीव गांधी खेल रत्न
2013अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM)
2013 पद्मश्री
##################################
गगन नारंग (शूटिंग)
गगन नारंग भारत का एक राईफ़ल निशानेबाज हैं, इन्होंने लंदन 2012 ओलंपिक में हुई पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया
इनका जन्म 6 मई1983 को चेन्नई में हुआ था
सम्मान
पद्म श्री, 2011
राजीव गाँधी खेल रत्न, 2010
अर्जुन पुरस्कार, 2005
मैरीकॉम (बॉक्सिंग)
मैरीकॉम (जन्मः १ मार्च १९८३)
मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम MC Mary Kom) जिन्हें मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। वे मणिपुर, भारत की मूल निवासी हैं।
मैरी कॉम 8 बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। 2012 के लंदन ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था 2010 के ऐशियाई खेलों में काँस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।
सम्मान
2003 अर्जुन पुरस्कार
2006 पद्मश्री
2009 राजीव गाँधी खेल रत्न
##################################
साइना नेहवाल (बैडमिंटन)
साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०)
साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं।
##################################
पी.वी. सिंधु (बैडमिंटन)
पुसर्ला वेंकट सिंधु (पी.वी. सिंधु)- जन्म: 5 जुलाई 1995)
पी.वी. सिंधु एक विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं तथा भारत की ओर से ओलम्पिक खेलों में महिला एकल बैडमिंटन का रजत पदक व कांस्य पदक जीतने वाली वे पहली खिलाड़ी हैं।
सिंधु ने 2016 रिओ ओलंपिक में रजत पदक एवं 2020 के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता।
सम्मान
अर्जुन पुरस्कार (2013)
पद्म श्री (2015)
राजीव गांधी खेल रत्न ( 2016 )
Comments
Post a Comment