Sem 1 प्रश्नोत्तर- ओलंपिक

 लघु प्रश्नोत्तर

प्राचीन भारत में शारीरिक शिक्षा

  1. योग का जन्म किस काल में हुआ - वैदिक काल में
  2. योग के जनक किसे कहा जाता है - महर्षि पतंजलि को
  3. भारत में अखाड़ा आंदोलन के प्रणेता तथा भारतीय शारीरिक शिक्षा का पितामह किन्हें कहा जाता है - समर्थ गुरु रामदास को
  4. वैदिक एवं महाकाव्य काल में विद्यालयों को क्या कहा जाता था - गुरुकुल
  5. हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल (HVPM) की स्थापना किसने, कब और कहां की - वैद्य बंधुओं ने 1914 में अमरावती (महाराष्ट्र)
  6. YMCA मद्रास की स्थापना किसने और कब की - एच. सी. बक ने 1920 में
  7. YMCA का पूर्ण नाम - यंग मैन क्रिश्चियन एसोसिएशन

##################################################

प्राचीन ओलंपिक (776 ईसा पूर्व से 394 ईस्वी तक)

  1. प्राचीन ओलंपिक कब और कहां से प्रारंभ हुए थे- 776 BC में ओलंपिया (यूनान) से
  2. ओलंपिक खेल कितने वर्ष की अवधि में होते थे- 4 वर्ष
  3. प्राचीन ओलंपिक किस देवता के सम्मान में होते थे- जीयस
  4. प्राचीन ओलंपिक खेलों में कौन से खिलाड़ी भाग लेते थे- केवल यूनान के मूल नागरिकों को ही खेलों में भाग लेने का अधिकार था
  5. ओलंपिक खेलों में कौन भाग लेते थे- केवल पुरुषों को भाग लेने की अनुमति थी, महिलाओं का भाग लेना प्रतिबंधित था
  6. महिलाओं को खेलों में भाग लेने से रोकने के लिए क्या नियम था- समस्त पुरुष प्रतिभागी खिलाड़ी निर्वस्त्र होकर खेलों में भाग लेते थे
  7. प्राचीन ओलंपिक में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार में क्या दिया जाता था- जैतून की वृक्ष की पत्तियों से निर्मित मुकुट
  8. किस रोमन राजा ने किस वर्ष ओलंपिक खेलों पर प्रतिबंध लगाया था- 394 ईस्वी में सम्राट थियोडोसियस ने


##################################################

IOC एवं IOA

  1. IOC (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) की स्थापना कब हुई - 23 जून 1894 पेरिस (फ्रांस)
  2. IOC (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति) की स्थापना किसने की थी - पियरे डि कूबर्टिन
  3. IOC के मुख्य कार्य क्या है- 1.नियमित रूप से ओलंपिक खेलों का आयोजन करना 2.सभी देशों के खिलाड़ियों के बीच में मित्रता और भाईचारे को प्रोत्साहन देना 3.अव्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन देना 4.खेलों के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना
  4. पियरे डि कूबर्टिन द्वारा दिया गया ओलंपिक का आदर्श (Ideal) क्या है- ओलंपिक में सबसे आवश्यक  केवल विजय प्राप्त करना नहीं बल्कि भाग लेना है, विजय से अधिक संघर्ष तथा विजय की कामना ही नहीं अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ द्वंद करना महत्वपूर्ण है 
  5. IOC के प्रथम अध्यक्ष- डिमिट्रस विकेलस 
  6. IOC का मुख्यालय कहां है- लुसाने (स्विट्जरलैंड) में
  7. IOA (भारतीय ओलंपिक संघ) की स्थापना कब हुई - 1927
  8. IOA (भारतीय ओलंपिक संघ) पहले अध्यक्ष कौन थे- सर दोराब जी टाटा
  9. IOC के वर्तमान अध्यक्ष कौन है- थॉमस बक
  10. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA)- नरिंदर बत्रा
  11. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस कब मनाया जाता है- 23 जून

##################################################

आधुनिक ओलंपिक खेल

  1. प्रथम ओलंपिक खेल कब और कहां आयोजित हुए- 1896 एथेंस (ग्रीस) में 
  2. प्रथम ओलंपिक में कितने देशों ने भाग लिया था- 12 देशों 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया
  3. प्रथम ओलंपिक में कितने खेल शामिल किए गए थे - 9 खेलों की 45 स्पर्धाओं में प्रतियोगिता हुई
  4. ओलंपिक ध्वज किसके द्वारा डिजाइन किया गया था- 1919 में पियरे डि कूबर्टिन द्वारा
  5. ओलंपिक ध्वज सर्वप्रथम किस ओलंपिक में फहराया गया था- एंटवर्प ओलंपिक (1920) में
  6. ओलंपिक ध्वज का स्वरूप कैसा है- ओलंपिक ध्वज सफेद रंग के कपड़े का आयताकार आकार में होता है जिसके बीच में 5 छल्ले (Rings) एक दूसरे से W अक्षर की आकृति में एक दूसरे से जुड़े हुए रहते हैं। W का अर्थ World से है
  7. ओलंपिक रिंग्स किस रंग के होते हैं- ओलंपिक रिंग्स दाएं से बाएं क्रमशः लाल, हरे, काले, पीले और नीले रंग के होते हैं
  8. ओलंपिक रिंग्स क्या दर्शाते है- ओलंपिक रिंग्स विश्व की 5 महाद्वीपों को दर्शाते हैं
  9. ओलंपिक रिंग्स के रंग किन महाद्वीपों को दर्शाते हैं- लाल रंग अमेरिका को, हरा रंग ऑस्ट्रेलिया को, काला रंग अफ़्रीका को, पीला रंग एशिया को तथा नीला रंग यूरोप को दर्शाता है
  10. ओलंपिक मार्च पास्ट (परेड) में सबसे आगे और सबसे पीछे किस देश का दल चलता है- ग्रीस देश का दल सबसे आगे तथा मेजबान देश का दल सबसे पीछे चलता है
  11. ओलंपिक में सर्वप्रथम अधिकारिक तौर पर मशाल कब जलाई गई थी- बर्लिन ओलंपिक (1936) में
  12. किस ओलंपिक में प्रथम बार शुभंकर (Mascot) का प्रदर्शन किया गया- 1972 म्यूनिख ओलंपिक में
  13. 1972 म्यूनिख ओलंपिक खेलों के शुभंकर का क्या नाम था- वाल्डी (कुत्ता)
  14. ओलंपिक का ध्येय वाक्य (Motto) क्या है- सीटिअस आल्टियस फोर्टियस (Citius Altius Fortius)
  15. सीटिअस आल्टियस फोर्टियस (Citius Altius Fortius) का क्या अर्थ होता है - Citius- तेज, Altius- ऊंचा, Fortius- शक्तिशाली



Comments

Popular posts from this blog

1st Sem Unit 1 शारीरिक शिक्षा अर्थ एवं परिभाषायें, लक्ष्य एवं उद्देश्य

वृद्धि एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक

शारीरिक शिक्षा के दार्शनिक आधार