1 परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण (Important) प्रश्नोत्तर

  परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण (Important) प्रश्नोत्तर.

खण्ड अ


निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 100 शब्दों में लिखिए


 1. शारीरिक शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषा लिखिए

शारीरिक शिक्षा, शिक्षा का एक अभिन्न अंग है जिसका लक्ष्य विभिन्न शारीरिक क्रियाओं व खेल गतिविधियों द्वारा छात्र के संपूर्ण व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना होता है। सर्वांगीण विकास के अंतर्गत मुख्य रूप से शारीरिक विकास, मानसिक विकास, सामाजिक विकास व भावनात्मक विकास आते हैं। 


2. शारीरिक शिक्षा से होने वाले लाभ (महत्व) लिखिए

अथवा

शारीरिक शिक्षा एवं खेल की आवश्यकता एवं महत्व पर टिप्पणी लिखिए

शारीरिक शिक्षा छात्र के अधिकतम शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व भावनात्मक विकास को सुनिश्चित करता है।

शारीरिक शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने से निम्न लाभ होते हैं

✓शारीरिक स्वास्थ्य एवं फिटनेस बेहतर होती है 

✓शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है

✓विद्यार्थी में खेल भावना और टीम भावना का विकास होता है

✓नेतृत्व क्षमता का विकास व नियमों को मानने और उनके पालन करने का गुण विकसित होता है विकास

✓विद्यार्थी में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास एवं देशभक्ति की भावना जागृत होती है 

✓शारीरिक शिक्षा एवं खेल को एक व्यवसाय के रूप में अपनाकर जीविकोपार्जन का माध्यम बनाया जा सकता है

✓छात्र में नेतृत्व क्षमता का विकास व अपने दायित्व और कर्तव्यों को समझने व उन्हें पूर्ण करने का गुण विकसित होता है

✓अंतरराष्ट्रीय खेलों की सफलताओं से देश की छवि सकारात्मक बनती है


 3. खेल एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर टिप्पणी लिखिए

शारीरिक शिक्षा एवं खेल से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का निर्माण होता है जैसे शारीरिक शिक्षा अध्यापन, स्पोर्ट्स कोचिंग, फिजियो थेरेपी, व्यायामशाला प्रबंधन, खेल पत्रकारिता, खेल प्रबंधन आदि


4. 'शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्' का क्या अर्थ है?

शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम् का अर्थ है कि व्यक्ति शरीर के माध्यम से अपने कर्तव्यों को पूर्ण कर सकता है अतः शरीर और स्वस्थ रखना तथा उसकी कार्यक्रम क्षमताओं में वृद्धि करना हमारा प्रमुख लक्ष्य होना चाहिेए 


 5. प्राचीन ओलंपिक खेलों में भाग लेने के कोई 4 नियम लिखिए

✓प्राचीन ओलंपिक खेलों में केवल यूनान के मूल नागरिक ही भाग लेते थे

✓महिलाओं का ओलंपिक खेलों में भाग लेना पूर्ण रूप से प्रतिबंध था

✓समस्त खिलाड़ी खेलों में निर्वस्त्र होकर भाग लेते थे

✓पुरस्कार में खिलाड़ियों को जैतून की पत्तियों से मना मुकुट भेंट किया जाता था

✓ओलंपिक खेलों के दौरान यूनान के राज्यों के मध्य होने वाली लड़ाइयां पूरी ओलंपिक की अवधि के दौरान रोक दी जाती थीं


 6. अर्जुन पुरस्कार पर टिप्पणी लिखिए

अर्जुन पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाने वाला राष्ट्रीय खेल पुरस्कार है जिसकी शुरुआत वर्ष 1961 में की गई थी

यह पुरस्कार गत 3 वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले और नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

इसमें खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप महाभारत महाकाव्य के नायक धनुर्धर अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, 15 लाख रुपये की राशि और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।


 7. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार पर टिप्पणी लिखिए

पूर्व में यह पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के नाम से जाना जाता था परंतु वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1991-92 में हुई थी।

यह पुरस्कार भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है, जो तीन बार ओलम्पिक (1928,1932,1936) में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। 

प्रतिवर्ष यह पुरस्कार खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा गत 4 वर्षों की अवधि में अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है।

इस पुरस्कार में खिलाड़ी को एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपए की नगद राशि प्रदान किए जाने के साथ रेलवे की प्रथम और द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित कोचों में मुफ्त यात्रा का पास दिया जाता है।

8. ओलंपिक ध्वज पर अंकित 5 छल्ले (रिंग) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए

ध्वज के मध्य में ओलम्पिक प्रतीक के रूप में पांच रंग के छल्ले (Olympic Rings) एक दूसरे से अंग्रेजी अक्षर W की आकृति में गुथे हुए दर्शाये गए हैं, जो विश्व के 5 महाद्वीपो के प्रतिनिधित्व करने के सांथ ही निष्पक्ष एवं मुक्त स्पर्धा का प्रतीक हैं।

5 रंगों के छल्ले निम्न महाद्वीपों को दर्शाते हैं

नीला चक्र - यूरोप, 

पीला चक्र - एशिया, 

काला चक्र- अफ्रीका, 

हरा चक्र- ऑस्ट्रेलिया और 

लाल चक्र - उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका को दर्शाता है

9. पियरे डे कूबर्टिन ने ओलंपिक के लिए क्या लक्ष्य रखे थे?

ओलंपिक अभियान

कुबर्टिन ने ओलंपिक अभियान को एक आंदोलन के रूप में चलाया और उसके दो लक्ष्य रखे

✓खेलों के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना

✓विश्व में उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान की भावना का संचार करना

***************************************


खण्ड ब 

 निम्न प्रश्नों के उत्तर एक से दो पंक्तियों में दीजिए


10. ओलंपिक का ध्येय वाक्य (Motto) अर्थ सहित लिखिए

ओलम्पिक का ध्येय वाक्य Olympic Motto- 

सिटियस (Citius)- तेज (Faster)

अल्टियस (Altius)- ऊंचा (Higher)

फोर्टियस (Fortius)- बलवान (Stronger)

ओलम्पिक का ध्येय वाक्य है जिनका अर्थ है तेज़,ऊंचा,बलवान । 

इसको पहली बार 1920 में ओलम्पिक के उद्देश्य के रूप में एंटवर्प (बेल्जियम) ओलम्पिक खेलो में प्रस्तुत किया गया।

11. महर्षि पतंजलि द्वारा दी गई योग की परिभाषा लिखिए

महर्षि पतंजलि ने योग को परिभाषित करते लिखा है, "योगश्चित्त वृत्ति निरोध:" अर्थात चित्त की वृत्तियों को रोकना ही योग है 

12. भगवद्गीता में दी गई योग की परिभाषा लिखिए

भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हुए योग को 'योग: कर्मसु कौशलम्' कहा है अर्थात कर्म करने का कौशल ही योग कहलाता है।

13. पतंजलि योग सूत्र में कितने अध्याय एवं सूत्र है?

       195 सूत्र और 4 अध्याय 


14. ओलंपिक दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राष्ट्रीय खेल दिवस किन किन तिथियों को मनाए जाते हैं? 

ओलंपिक दिवस - 23 जून

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - 21 जून

राष्ट्रीय खेल दिवस - 29 अगस्त

15. भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है 

29 अगस्त भारत के महानतम हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म दिन है जिनके नाम पर भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार दिया जाता है उन्हीं की जन्म जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है

16. अष्टांग योग (योग के आठ अंगों) के नाम लिखिए

योग के आठ अंग (अष्टांग योग)- 1.यम, 2.नियम, 3.आसन, 4.प्राणायाम, 5.प्रत्याहार 6.धारणा, 7.ध्यान, 8.समाधी

17. IOC का पूर्ण रूप एवं IOC के वर्तमान अध्यक्ष का नाम लिखिए

IOC - International Olympic Committee (अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति)

इसके वर्तमान अध्यक्ष थॉमस बक (Thomas Buch) हैं


18. शारीरिक शिक्षा व खेलों के विद्यार्थी में किन सामाजिक गुणों का विकास होता है?

शारीरिक शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने पर विद्यार्थी में निम्न सामाजिक गुण विकसित होते हैं

  • खेल भावना और टीम भावना का विकास
  • सफलता के लिए सहयोग व त्याग जैसे गुण
  • नियमों को मानने और उनके पालन करने का गुण
  • नेतृत्व क्षमता का विकास
  • नेतृत्व के निर्देशों एवं आदेशों का पालन करने का गुण
  • अपने दायित्व और कर्तव्यों को समझने व उन्हें पूर्ण करने का गुण

19. शारीरिक शिक्षा व खेलों के विद्यार्थी का मानसिक विकास किस प्रकार होता है?

  • स्थितियों परिस्थितियों के शीघ्र आकलन की क्षमता का विकास
  • तेजी से निर्णय लेना है की क्षमता का विकास
  • समस्याओं का त्वरित समाधान करने की क्षमता का विकास
  • विषम परिस्थितियों में धैर्य ना खोने के गुण का विकास

20. टोक्यो 2020 में भारत के लिए पदक जीतने वाले किन्हीं चार खिलाड़ियों के नाम लिखिए

मीराबाई चानू - वेटलिफ्टिंग

नीरज चोपड़ा - भाला फेंक 

रवि दहिया - कुश्ती 

बजरंग पुनिया - कुश्ती

पी.वी. सिंधु - बैडमिंटन 

लवलीना बोर्घेम - बाक्सिंग

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (कांस्य पदक)


***************************************

खण्ड स 

 अति लघु उत्तरीय प्रश्न


  1. आधुनिक ओलंपिक खेल के जन्मदाता किसे माना जाता है? पियरे डि कूबर्टिन
  2. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है - मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (पुराना नाम राजीव गांधी खेल रत्न)
  3.  नीरज चोपड़ा किस खेल के खिलाड़ी हैं? - एथलेटिक्स (भाला फेंक)
  4.  खेलों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को कौन सी ट्रॉफी प्रदान की जाती है? मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी (MAKA Trophy माका ट्रॉफी)
  5.  भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?- 29 अगस्त
  6.  योग का जनक किसे कहा जाता है? महर्षि पतंजलि
  7.  प्राचीन ओलंपिक खेलों में विजेताओं को क्या पुरस्कार दिया जाता था? जैतून के पेड़ की पत्तियों से बना मुकुट एवं उसकी एक शाखा
  8. भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार करने वाले कोच को कौन सा पुरस्कार दिया जाता है- द्रोणाचार्य पुरस्कार
  9.  अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग किस खेल से संबंधित है? शूटिंग (निशानेबाजी)
  10. भारत के वर्तमान खेल मंत्री का क्या नाम है? अनुराग ठाकुर


 



Comments

Popular posts from this blog

1st Sem Unit 1 शारीरिक शिक्षा अर्थ एवं परिभाषायें, लक्ष्य एवं उद्देश्य

वृद्धि एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक

शारीरिक शिक्षा के दार्शनिक आधार