BA 2nd Semester Exam परीक्षा उपयोगी बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर

  


परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

Unit 1 से 4 तक



Unit 1 संगठन एवं खेल प्रबंधन 


बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

1- निम्नलिखित में से प्रबंधन का मुख्य कार्य क्या है

  1. योजना बनाना 
  2. निर्देशन एवं निरीक्षण 
  3. वित्तीय प्रबंधन एवं नियंत्रण     
  4. उपरोक्त सभी

2- निम्नलिखित में से खेल प्रबंधन का प्रथम चरण कौन सा है

  1. निरीक्षण
  2. मूल्यांकन
  3. क्रियान्वयन
  4. योजना बनाना

3- निम्नलिखित में से खेल प्रबंधन का अन्तिम चरण कौन सा है

  1. क्रियान्वयन 
  2. निरीक्षण 
  3. मूल्यांकन 
  4. योजना बनाना

                                                

4- निम्नलिखित में से खेल प्रबंधन की प्रकृति क्या है

  1. खेल प्रबंधन उद्देश्य पूर्ण प्रक्रिया है 
  2. खेल प्रबंधन सामूहिक क्रिया है         
  3. समन्वय स्थापित करने की कला है
  4.  उपरोक्त सभी

5- खेल प्रबंधक के रूप में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं हैं 

  1. शारीरिक शिक्षा अध्यापक के रूप में
  2. खेल ऐजेंट 
  3. खेल निदेशक                                              
  4. उपरोक्त सभी में 

6- निम्नलिखित में से कौन सा कार्य खेल प्रबंधक का क्षेत्र का नहीं है।

  1. खेल प्रशासन                                           
  2. खेल ऐजेंट
  3. महंगाई नियंत्रण 
  4. इवेंट मैनेजर 

7- निम्नलिखित में से कौन से गुण खेल प्रबंधन के आवश्यक है       

  1. नेतृत्व
  2. संचार कौशल    
  3. तीव्र निर्णयन क्षमता
  4. उपरोक्त सभी

8 - निम्नलिखित में से कौन-सा प्रबंधन का कार्य नहीं है

  1. समन्वय
  2. निर्देशन 
  3. नियोजन 
  4. यूनियन का नेतृत्व

9- निम्न कारकों में से कौन से कारक समय सारणी (टाइम टेबल) बनाने के लिए उत्तरदाई होते हैं

  1. विद्यार्थियों की संख्या
  2. मौसम
  3.  उपलब्ध उपकरण 
  4. उपरोक्त सभी

10- योजना प्रक्रिया (नियोजन) का प्रथम पाद क्या होता है
  1. बाधाओं की पहचान 
  2. बजट बनाना 
  3. संसाधन जुटाना 
  4. उद्देश्य निर्धारण करना


11- कार्यक्रम से संबंधित सूचनाओं को अधिकारियों तथा जन जन तक प्रसारित करने के कार्य को क्या कहा जाता है

  1. जनसंपर्क 
  2. खेल प्रबंधन 
  3. निर्णयन
  4. नेतृत्व करना 


12- प्रबंधन के उद्देश्य को क्रियान्वित करने के चरणों का सही क्रम निम्नलिखित में से क्या होगा

  1. कार्य विभाजन तथा जिम्मेदारी सौंपना
  2. संसाधनों को जुटाना
  3. योजना बनाना
  4. निरीक्षण एवं मूल्यांकन करना


  1. 1, 2, 3, 4  
  2. 3, 2, 1, 4   
  3. 2, 3, 1, 4
  4. 4, 3, 2, 1


13- किसी कॉलेज की लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं के निर्माण की योजना बनानी हो तो संस्थान प्रमुख को प्राथमिक तौर पर क्या करना चाहिए

  1. विषय से संबंधित साहित्य की सहायता लेना 
  2. हर संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से चर्चा करना तथा परामर्श लेना
  3. अपने ज्ञान तथा अनुभव पर निर्भर रहना 
  4. इंटरनेट से जानकारियां जुटाना

14- प्राचीन काल में प्रबंधन के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त होता था 

  1. समन्वय 
  2. संगठन 
  3. प्रशासन 
  4. निर्देशन 

15- निम्नलिखित में से कौन सा कौशल किसी प्रबंधक का तकनीकी कौशल है

  1. किसी विशिष्ट कार्य को करने की विधि और उसका कौशल  
  2. लोगों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना 
  3. लोगों के साथ समन्वय के साथ कार्य करने की क्षमता 
  4. जटिल विचारों को समझने की क्षमता

16- खेल प्रबंधन है

  1. एक कला
  2. एक विज्ञान
  3. A और B दोनों
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

17- प्रबंधन का आधारभूत कार्य क्या है

  1. नियोजन और संगठन
  2. निर्देशन और निरीक्षण
  3. वित्तीय प्रबंधन
  4. उपरोक्त सभी

18- कॉलेज की टाइम टेबल से क्या सूचना मिलती है

  1. कॉलेज के कार्य संचालन की अवधि
  2. अध्यापक का कार्यभार
  3. विशिष्ट समय पर क्लास और अध्यापक का स्थान
  4. उपरोक्त सभी

19- प्रबंधन में पर्यवेक्षण (Supervision) का क्या उद्देश्य होता है 

  1. संसाधनों की व्यवस्था करना
  2. गतिविधियों का निरीक्षण करना
  3. खिलाड़ियों की भोजन और आवास व्यवस्था करना
  4. छात्रों का मार्गदर्शन करना

20- शारीरिक शिक्षा का विकास निम्न में से किससे संबंधित नहीं है

  1. जीवन से
  2. शिक्षा से
  3. खेलकूद से
  4. अनुशासनहीनता से


उत्तर 👇

1- 4

2- 4

3- 3

4- 4

5- 4

6- 3

7- 4

8- 4

9- 4

10- 4

11- 1

12- 2

13- 2

14- 3

15- 1

16- 3

17- 4

18- 4

19- 2

20- 4




==================================================================


यूनिट 2 के प्रश्न उत्तर 

कार्यक्रम प्रबंधन (इवेंट मैनेजमेंट Event Management)

बहुविकल्पीय प्रश्न


1- कार्यक्रम (इवेंट) का वर्गीकरण निम्न में से किस आधार पर किया जाता है

A- मुख्य अतिथि.         B- स्थान          C- आकार प्रकार एवं संदर्भ.         D- बजट


2- निम्नलिखित में से घटना को इवेंट को किस रूप में वर्णित किया जा सकता है

A- कॉलेज के वार्षिक खेलकूद, वार्षिकोत्सव, टूर्नामेंट विपणन या पुनर्मिलन के उद्देश्य से सार्वजनिक सभा का आयोजन

B- समाचार पत्रों में आर्टिकल लिखना

C- खेल कार्यक्रम की वीडियो बनाना

D- स्टेडियम में जाकर मैच देखना


3- कार्यक्रम प्रबंधन (इवेंट मैनेजमेंट) मी निम्न में से सबसे महत्वपूर्ण कौन सा कार्य है

A- बजट की व्यवस्था                        B- सुरक्षा की व्यवस्था

C- कार्यक्रम की योजना बनाना            D- उपरोक्त सभी

4- इवेंट प्रबंधन की विशेषता निम्नलिखित में से क्या है

A- पूर्व निर्धारित लक्ष्य एवं उद्देश्य           B- रचनात्मक क्रिया

C- नियंत्रण एवं निरीक्षण                      D- उपरोक्त सभी


5- कार्यक्रम प्रबंधन का क्या महत्व होता है 

A- समय, धन और संसाधनों का उचित प्रयोग सुनिश्चित होता है

B- कार्यक्रम निर्विघ्न और सुरक्षित रूप से संपन्न होता है

C- आयोजकों की छवि बढ़ती है

D- उपरोक्त सभी


6- निम्नलिखित में से कौन सा कार्य कार्यक्रम प्रबंधन का भाग नहीं है

A- अतिथियों की बैठक व्यवस्था

B- अतिथियों की पारिवारिक समस्याओं का समाधान करना

C- कार्यक्रम समापन पर दर्शकों की सुरक्षित निकासी करवाना

D- कार्यक्रम का निरीक्षण करना


7- कार्यक्रम प्रबंधन में सबसे अंतिम चरण कौन सा होता है

A- बजट निर्धारण

B- नियोजन

C- मूल्यांकन

D- निरीक्षण

8- एक खेल कार्यक्रम (sports event) को आयोजित करने की प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों का सही क्रम बताइए

1-बजट निर्माण 2-निर्देशन 3- कर्मचारियों की नियुक्ति 4-नियोजन

A. 1, 2, 3, 4  

B. 4, 1, 3, 2  

C. 4, 3, 2, 1  

D. 3, 2, 1, 4


9- किसी संस्थान में खेल सामग्री के प्रबंधन के लिए सही क्रम निम्नलिखित में से क्या होगा 

  1. रखरखाव और देखभाल 
  2. खरीदने से संबंधित प्रक्रिया 
  3. सामान की भंडार पंजिका में एंट्री  
  4. सामान को प्रयोग हेतु ईशु करना और वापिस प्राप्त करना


A. 1, 2, 3, 4  

B. 4, 1, 3, 2  

C. 2, 3, 1, 4

D. 3, 2, 1, 4


10- निम्नलिखित में से खेल प्रशासन और कार्यक्रम प्रबंधन का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है

A. तानाशाही.         B. निरंकुश           C. जनतांत्रिक        D. लापरवाही


11- निम्न में से कौन सा कार्यक्रम बालक एवं बालिकाओं की शिविर (कैम्प) का महत्वपूर्ण अंग है

A-पर्वतारोहण        B- तैराकी.        C- कैंप फायर.        D- निशानेबाजी

12-. शारीरिक शिक्षा एवं खेल का कार्यक्रम तय करते समय किस बात का ध्यान रखना आवश्यक नहीं है

A  उम्र एवं लिंग.                          B. प्राथमिक चिकित्सा के साधन

C. बच्चों की आवश्यकताएं             D. बच्चों का धर्म

13- लोगों का एक ऐसा समूह जो मिलजुल कर किसी समान उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए मिलजुल कर काम करता है उसे क्या कहते हैं

A. संगठन         B. प्रशासन         C. प्रबंधन         D. उपरोक्त में से कोई नहीं

14- खेल एवं शारीरिक शिक्षा में सबसे अधिक प्रभावी जनसंपर्क का तरीका निम्नलिखित में से क्या है

A. दूरदर्शन कार्यक्रम             B. अध्यापक अभिभावक की बैठक 

C. खेल प्रतियोगिताएं             D. गीत संगीत का कार्यक्रम

15- निम्नलिखित समूहों में से कौन संगठन का उदाहरण नहीं है

A. खिलाड़ियों की टीम                B. राजनीतिक दल

C. किसी कालेज का स्टाफ           D. स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

16- किसी संगठन के सदस्यों में कौन सा गुण आवश्यक है

A. संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा             B. ईमानदारी

C. अनुशासन                                          D. उपरोक्त सभी

17- टूर्नामेंट की स्वागत समिति किस कार्य के लिए उत्तरदाई होती है

A. स्टेडियम की रखरखाव के लिए

B. प्रतिभागियों के भोजन और आवास व्यवस्था के लिए

C. उद्घाटन एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं दर्शकों के स्वागत के लिए

D. कार्यक्रम स्थल की सजावट के लिए


18- खेल प्रतियोगिताओं की प्रेस रिपोर्टिंग, टीवी प्रसारण समाचार पत्र में लेखन आदि कार्य किस कोर्स के अंतर्गत सीखे जाते हैं 

A. होटल मैनेजमेंट                B. खेल पत्रकारिता

C. इंजीनियरिंग                     D. पॉलिटेक्निक


19- किसी कार्यक्रम की सफलता और असफलता को आंकने का कार्य क्या कहलाता है 

A. मूल्यांकन              B. निरीक्षण         C. नियोजन                D. निर्देशन

20- कार्यक्रम प्रबंधन की निम्नलिखित मुख्य कार्यों का सही क्रम क्या होगा

1- समन्वयन 2- निरीक्षण 3- नियोजन 4- मूल्यांकन 5- कार्य विभाजन 6- संसाधनों को जुटाना

A. 3, 6, 5, 1, 2, 4

B. 1, 3, 6, 2, 4, 5

C. 6, 5, 4, 3, 2, 1

D. 1, 2, 3, 4, 5, 6


उत्तर 👇


1 - C

2 - A

3 - D

4 - D

5 - D

6 - B

7 - C

8- B

8- B

9- C

10- C

11 - C

12 - D

13 - A

14 - C

15 - D

16 - D

17 - C

18- B

19- A

20- A

==================================================================


यूनिट 3 - बजट एवं बजट चक्र 

परीक्षा उपयोगी प्रश्न उत्तर


अति लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर


1- बजट के बारे में निम्न में से कौन सी बात असत्य है

A- उद्देश्यपूर्ण                          B- भविष्योन्मुख

C- केवल आय का विवरण         D- आय-व्यय का लेखा-जोखा

2- निम्नलिखित में से बजट का उद्देश्य क्या है

A- धन का उचित उपयोग                  B- धन की बर्बादी रोकना

C- आय-व्यय में संतुलन रखना            D- उपरोक्त सभी

3- बजट निर्माण का कार्य कब किया जाता है

A- सत्र के आरंभ में.        B- सत्र के मध्य में.             

C- सत्र के अंत में.           D-पूंजी खत्म होने पर


4- बजट बनाने की प्रक्रिया के चरणों को सामूहिक रूप से क्या कहते हैं

A- बजट अनुमोदन.             B- बजट निरीक्षण.        C- बजट चक्र.          D- कालचक्र 


5- निम्नलिखित में से कौन सा चरण बजट चक्र का भाग नहीं है

A- बजट का निर्माण                                      B- बजट का अनुमोदन 

 C- बजट निर्माण समिति को उपहार देना.          D- बजट का निष्पादन


6- वित्तीय लेनदेन को बही खाते में लिखने का कार्य क्या कहलाता है

A- लेखांकन.               B- मूल्यांकन             C- रेखांकन.               D- नामांकन


7- क्रय की जाने वाली सामग्रियों की प्रविष्टि (entry) किस पंजिका में की जाती है

A- बहीखाता पंजिका में.                    B- भंडार पंजिका में

C- कार्यवाही पंजिका में                      D- उपस्थिति पंजिका में

8- कौन सी सामग्रियां उपभोज्य सामग्री कहलाती है

A- जो प्रयोग करने पर समाप्त हो जाती है       B- जिनका जीवन काल सीमित होता है  

C- जिन्हें आवश्यकतानुसार कम या अधिक मात्रा में खरीदा जा सकता है D- उपरोक्त सभी


9- लेखांकन (accounting) का क्या महत्व है

A- वित्तीय पारदर्शिता                   B- आय-व्यय का लेखा-जोखा 

 C- आय-व्यय का निरीक्षण.           D- उपरोक्त सभी


10- वित्तीय लेन-देन से संबंधित विवरण की जांच व निरीक्षण का कार्य क्या कहलाता है

A- लेखांकन (accounting)           B- अनुमोदन (approval) 

 C- आडिट (audit)                        D- निष्पादन (execution)    

 

उत्तर👇

1-C

2-D

3-A

4-C

5-C

6-A

7-B

8-D

9-D

10-C
















Comments

Popular posts from this blog

1st Sem Unit 1 शारीरिक शिक्षा अर्थ एवं परिभाषायें, लक्ष्य एवं उद्देश्य

वृद्धि एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक

शारीरिक शिक्षा के दार्शनिक आधार