Posts

Sem 2 - यूनिट 5- SAI और AIU बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर

Image
परीक्षा उपयोगी बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर   1- SAI -भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India) की स्थापना कब हुई थी 1-1961       2- 1982          3-1984.       4- 1985 2- भारतीय खेल प्राधिकरण का मुख्यालय कहां है जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर 3- भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) निम्नलिखित में से कौन सा कार्य नहीं करती है नई खेल प्रतिभा की खोज करना उत्कृष्ट खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति का निर्धारण करना 4- राष्ट्रीय खेल संस्थान (NIS) की स्थापना कब हुई थी  1- 1961.     2-1982       3- 1984        4- 2010 5- विश्वविद्यालय खेल परिषद की स्थापना कब हुई थी  1- 1957       2-1954         3- 1947       4- 1950 6- ...

BA 2nd Semester Exam परीक्षा उपयोगी बहुविकल्पीय प्रश्न-उत्तर

Image
   परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर  Unit 1 से 4 तक Unit 1 संगठन एवं खेल प्रबंधन  बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर 1- निम्नलिखित में से प्रबंधन का मुख्य कार्य क्या है योजना बनाना  निर्देशन एवं निरीक्षण  वित्तीय प्रबंधन एवं नियंत्रण      उपरोक्त सभी 2- निम्नलिखित में से खेल प्रबंधन का प्रथम चरण कौन सा है निरीक्षण मूल्यांकन क्रियान्वयन योजना बनाना 3- निम्नलिखित में से खेल प्रबंधन का अन्तिम चरण कौन सा है क्रियान्वयन  निरीक्षण  मूल्यांकन  योजना बनाना                                                  4- निम्नलिखित में से खेल प्रबंधन की प्रकृति क्या है खेल प्रबंधन उद्देश्य पूर्ण प्रक्रिया है  खेल प्रबंधन सामूहिक क्रिया है          समन्वय स्थापित करने की कला है  उपरोक्त सभी 5- खेल प्रबंधक के रूप में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में कैरियर की संभावनाएं हैं  शारीरिक शिक्षा अध्...

Sem 1 (unit 1) शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य, उद्देश्य एवं क्षेत्र

Image
  शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य, उद्देश्य एवं क्षेत्र Aims, Objectives & Scope of Physical Education शारीरिक शिक्षा का लक्ष्य शारीरिक शिक्षा के लक्ष्य एवं उद्देश्य के बारे में जानने से पहले लक्ष्य एवं उद्देश्य के बीच में अंतर जानना आवश्यक है। लक्ष्य - Aim - (Ultimate Goal)  किसी कार्य को करने का अंतिम अथवा चरम उद्देश्य लक्ष्य (Ultimate Goal) लक्ष्य कहलाता है। कोई भी कार्य बिना लक्ष्य के नहीं किया जाता है। उद्देश्य - Objectives अंतिम लक्ष्य (Aim) प्राप्ति करने से पूर्व हमें अनेक छोटे-छोटे कार्य पूर्ण करने होते हैं जिन्हें किए बिना हम अपने अंतिम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते।  अंतिम उद्देश्य की प्राप्ति की प्रक्रिया में किए जाने वाले आवश्यक कार्य जिनके बिना लक्ष्य तक नहीं पहुंचा जा सकता, उद्देश्य (objectives) कहलाते हैं। उदाहरण के लिए  किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलंपिक खेलों में पदक जीतना उसका अंतिम लक्ष्य (Aim) होता है।  परंतु उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उसे आवश्यक रूप से सर्वप्रथम अपने प्रदेश स्तर पर फिर राष्ट्रीय स्तर पर और फिर ओलंपिक की योग्यता प्रतियोगिताओं में सफलता...

Sem 1 - Unit II: शारीरिक शिक्षा के सामाजिक आधार

Image
  Unit II:  शारीरिक शिक्षा के सामाजिक आधार खेल समाजशास्त्र का अर्थ परिभाषा एवं महत्व संस्कृति एवं खेल खेलों के माध्यम से समाजीकरण खेल और लैंगिक विविधताएं मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज से तात्पर्य किसी स्थान विशेष पर रहने वाले व्यक्तियों के ऐसे समूह से है जोकि परस्पर एक-दूसरे पर प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से निर्भर रहते हैं तथा उनके बीच परिवारिक, मानसिक अथवा सामाजिक संबंध हो सकते हैं। समाज के सदस्य एक दूसरे के कल्याण के प्रति समर्पित होते हैं।  प्रायः समाज के लोग एक जैसी घोषित अथवा अघोषित धारणा, परंपरा रीति-रिवाजों का निर्वहन करते हैं। परंतु किसी भी समाज में प्रचलित धारणा अथवा परंपराएं समय के साथ बदलती रहती हैं।  समाज में रहने वाले व्यक्तियों के आचरण, कर्तव्यों और संबंधों का अध्ययन समाजशास्त्र कहलाता है। खेल-समाजशास्त्र खेल-समाजशास्त्र समाजशास्त्र की वह शाखा है जिसमें खेल और समाज के बीच संबंधों का अध्ययन किया जाता है। खेल-समाजशास्त्र इस बात की विवेचना करता है खेल किस प्रकार सामाजिक मूल्यों को अथवा सामाजिक मूल्य किस प्रकार खेलों को प्रभावित करते हैं। खेल-समाजशास्त्र...

Sem 2 - Unit 4 बजट का प्रारूप

Image
  यूनिट 4 - बजट का प्रारुप  (Unit 4 - Format of Budget Preparation) 4.1 विभागीय वित्तीय नियोजन एवं आकलन (Preparing the Departmental Financial Plan and Estimate) 4.2 व्यय का प्रबंधन (Expenditure Management) वित्तीय बजट निर्माण का कार्य प्रायः संगठन के उच्च अधिकारी करते हैं जो पर्याप्त अनुभवी और सक्षम व्यक्ति होते हैं। यह भी संभव है कि कभी-कभी बजट निर्माण के लिए बजट कमेटी गठित की जाती है जिसमें संबंधित क्षेत्रों की विशेषज्ञ शामिल होते हैं। बजट को एक विशेष प्रारूप में तैयार किया जाता है, जिससे उसे आसानी से समझा जा सके तथा उससे संबंधित व्यक्तियों को पर्याप्त जानकारी आसानी से मिल सके। बजट हमेशा संगठन के लक्ष्यों और उद्देश्यों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। बजट बनाने की प्रक्रिया (बजट चक्र)     बजट का निर्माण संगठन के निर्धारित लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है। बजट बनाने की प्रक्रिया के कुछ निश्चित चरण होते हैं जिनका पालन करना एक अच्छा बजट बनाने के लिए जरूरी होता है। बजट बनाने के मुख्यतः चार चरण होते हैं जिन्हें बजट चक्र भी कहा जाता है जो...

2nd Sem (Unit 3-Budget) (यूनिट 3 - बजट )

Image
  यूनिट 3 - बजट (Unit 3 - Budget) यूनिट 3 - बजट (Unit 3 - Budget) 3.1 खेल बजट का अर्थ, परिभाषा, बजट तैयार करना एवं खेल बजट बनाने के सिद्धांत  (Meaning, Definition, Preparation, 3.2 खेल कार्यक्रमों के लेखांकन की आधारभूत बातें  (Basics of Sports Event Accounting) 3.1 बजट का अर्थ सामान्य शब्दों में भविष्य की अनुमानित आय और व्यय के दस्तावेज को बजट कहते हैं। बजट भविष्य के आय और व्यय का औपचारिक विवरण होता है। बजट किसी संस्था अथवा व्यक्ति के आय और व्यय को प्रबंधित करने की रूपरेखा होती है। बजट प्राय: एक निश्चित समय अवधि के लिए बनाए जाते हैं। बजट को भविष्य की एक निश्चित समय अवधि की आर्थिक योजना भी कहा जा सकता है जो कि भविष्य में होने वाले अनुमानित आय तथा संभावित व्ययों पर आधारित होती है। किसी भी प्रकार के कार्य को करने के लिए कुछ ना कुछ आर्थिक सहायता की आवश्यकता पड़ती है। किसी संस्था संगठन अथवा व्यक्ति की सफलता उसके आर्थिक संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग पर निर्भर करती है। आय और व्यय को नियोजित करना तथा उनके बीच अच्छा समन्वय करना एक कुशल प्रबंधक महत्वपूर्ण गुण होता है। एक कुशल प्रबं...